फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 केंद्रों पर 16,113 परीक्षार्थी देंगे समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (सामान्य- विशेष चयन) की प्रारंभिक परीक्षा पांच दिसंबर को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए शहर में कुल 35 केंद्र बनाए गए हैं। इसे लेकर विकास भवन में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट आरके सिंह से कहा कि परीक्षा के दौरान नकल किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कक्ष निरीक्षक प्रवेश पत्र की गंभीरता से जांच करें जिससे डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल न हो सकें। 16,113 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा दो पालियों में सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक तथा दिन में ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए नियुक्त किए नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट आरके सिंह व अन्य अधिकारियों संग बैठक कर परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का सत्यापन कर लें कि वहां पर सीसीटीवी कैमरा वाइस रिकार्डर के साथ, विद्युत व्यवस्था, पेजयल, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था है। कहा कि केंद्र पर व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर्यवेक्षक समेत परीक्षा से जुड़े कोई की कर्मचारी कोई भी मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा लिए जाने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि केंद्र पर पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाए। केंद्र के 500 मीटर के अंदर किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलूस, जनसभा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। परीक्षा के मद्देनजर शहर में धारा 144 लागू रहेगी जिसका अधिकारी कड़ाई से पालन कराएं। नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा संपन्न कराने के लिए 35 केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही शुचिता बनाए रखने के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 35 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व 35 विभागीय परीक्षक तैनात किए गए हैं। इस मौके पर सिटी एसपी विवेक त्रिपाठी, समीक्षा अधिकारी प्रयागराज हेमंत कुमार, सहायक समीक्षा अधिकारी शीतला प्रसाद सहित परीक्षा से जुड़े अभी अधिकारी व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें