फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव थाने में उपनिरीक्षक ने ग्राम प्रधान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव थाने में उपनिरीक्षक ने ग्राम प्रधान को पीटा
विज्ञापन

झांसी। बड़ागांव थाने में मंगलवार को एक उपनिरीक्षक पर ग्राम पंचायत मवई गिर्द के ग्राम प्रधान के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया। ग्राम प्रधान ने विधायक बबीना व एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रार्थना पत्र में ग्राम प्रधान विक्रम सिंह राजपूत ने बताया कि गांव में दो लोगों के बीच जमीन में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद को गांव वालों ने सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष सहमत नहीं हुए। बड़ागांव थाने में एक पक्ष के दयाशंकर कुशवाहा ने प्रार्थना पत्र दिया। मंगलवार को उपनिरीक्षक ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। ग्राम प्रधान के नाते उनको भी सुलहनामा के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सुबह 11 बजे थाने पहुंच गए। थाने में जब उपनिरीक्षक दिखाई नहीं दिए तो वह बाहर की तरफ आने लगे। इसी बीच एक अन्य उपनिरीक्षक आए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। सवाल किया कि तू थाने में कैसे घूम रहा है? कारण बताया तो उपनिरीक्षक उत्तेजित हो गए और उनके साथ मारपीट कर दी। प्रार्थना पत्र में उपनिरीक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें