फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ने रोकी शताब्दी की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसेंजर ने रोकी शताब्दी एक्सप्रेस की रफ्तार
विज्ञापन

झांसी। मंडल के मुरैना व सांख स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह आगरा ग्वालियर पैसेंजर में खराबी आ गई। इस कारण शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटे तक मौके पर खड़ी रही। यह ट्रेन सवा घंटे देरी से झांसी आ सकी। इससे भोपाल की तरफ जाने वाले यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आगरा से ग्वालियर जाने वाली पैसेंजर के एक कोच के पहिये में सांख स्टेशन के निकट खराबी आ गई। इससे अप ट्रैक का यातायात थम गया। पीछे आ रही नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस मुरैना स्टेशन पर खड़ी हो गई। पंजाब मेल व छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी दूसरे स्टेशनों पर रुक गई। इधर, खबर लगने पर तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। बाद में पैसेंजर ट्रेन को धीमी गति से आगे के स्टेशन पर लाकर लूप लाइन में खड़ा कर दिया गया। इसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस को आगे बढ़ाया गया। यह सब करने में एक घंटे का वक्त लग गया। झांसी आते-आते यह ट्रेन सवा घंटे लेट हो गई। इसका प्रभाव ट्रेन के समय पालन हबीबगंज से दिल्ली वापस लौटते वक्त भी पड़ा। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें