फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने लिया पेयजल योजना का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने लिया प्रस्तावित पेयजल योजना का जायजा
विज्ञापन


झांसी। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव और जिले के प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह रविवार की शाम झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने भगवंतपुरा में प्रस्तावित पेयजल योजना का जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने उनसे शहर के विकास की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की। प्रमुख सचिव सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।
प्रमुख सचिव के झांसी आगमन पर प्रभारी जिलाधिकारी /सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ओ पी सिंह ने उनका स्वागत किया। वे सबसे पहले भगवंतपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने जलापूर्ति की समस्या के समाधान के लिए बनाई गई योजना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां महापौर रामतीर्थ सिंघल ने उनसे भेंटकर नगर की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मेयर ने बताया कि झांसी में दो ओवरब्रिज की नितांत आवश्यकता है। ग्वालियर रोड और ललितपुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर ये बनाए जाने हैं। इन दोनों स्थानों पर ट्रेनों के आवागमन से सड़क यातायात बाधित बना रहता है। साथ ही शहर में अलग से ट्रांसपोर्ट नगर भी जरूरी है। इससे शहर को भारी वाहनों की आवाजाही से मुक्ति मिलेगी। बिजौली - भगवंतपुरा संपर्क मार्ग की परियोजना भी लंबे समय से कागजों में दबी हुई है। जबकि, इससे बन जाने से शहर में बाहर से आने वाले वाहनों की आवाजाही बेहद कम हो जाएगी। साथ ही मेयर ने बताया कि पर्यटन विकास की दृष्टि से भी दो योजनाएं बनाईं गईं हैं। इनमें कैमासन की टौरिया पर रोप वे बनाया जाना है और लक्ष्मीताल के बीचों बीच महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने प्रमुख सचिव को बताया कि उक्त सभी परियोजनाओं पर 30 मई को मुख्यमंत्री से चर्चा की जा चुकी। प्रमुख सचिव से उन्होंने उक्त योजनाओं की शुरुआत के लिए फंड की मांग की। ताकि, डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा सके। इस दौरान प्रमुख सचिव का भी सकारात्मक रुख रहा।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे विकास भवन सभागार में बैठक होगी, जिसमें मुख्य सचिव 18 बिंदुओं पर समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें