फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी, फिर सुहाना हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी, फिर सुहाना हुआ मौसम
विज्ञापन

झांसी। रविवार को सुबह से ही गर्मी रही। दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी रही। लेकिन, इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। बादल छा गए और बूंदाबांदी भी हुई। हवा में भी शीतलता रही। मौसम के इस मिजाज का लोगों ने जमकर मजा लिया। शाम को शहर के पार्क भीड़ से गुलजार रहे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं।
रविवार को सुबह से ही सूर्य के तेवरों में तल्खी रही। दोपहर तक चिलचिलाती धूप खिली रही, जिससे लोग पसीना - पसीना नजर आए। लेकिन, दोपहर बाद मौसम पलटी मार गया। तकरीबन साढ़े तीन बजे तेज हवा चलने लगी और बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद शाम तक मौसम का यही मिजाज बना रहा। लोगों ने मौसम के इस रुख का भरपूर मजा लिया। शाम को शहर के पार्क भीड़ से गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन चार दिनों तक तापमान में लगातार कमी आने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39, मंगलवार को 37, बुधवार को 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। बुधवार को हल्की बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें