फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लखंभ में कृष् ण व दीपशिखा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लखंभ प्रतियोगिता में कृष्ण व दीपशिखा अव्वल
विज्ञापन

झांसी। श्रीमती पानकुंवर देवी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला स्तरीय मल्लखंभ प्रतियोगिता का आयोजन न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 14 वर्ष से अधिक आयु बालक वर्ग में कृष्ण कुमार ने पहला, गोलू रायकवार ने दूसरा और देव सोनकर व गुरुदत्त रिछारिया ने तीसरा स्थान पाया। जबकि, बालिका वर्ग में पहले स्थान पर दीपशिखा, दूसरे स्थान पर गुनगुन श्रीवास्तव और तीसरे स्थान पर सोनिया कुशवाहा रहीं। अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर अमन कुमार, द्वितीय स्थान पर अनुज यादव और तृतीय स्थान पर ओम साहू व कृष्णा तिवारी रहे। जबकि, बालिका वर्ग में मुस्कान ने प्रथम, हर्षिता ने द्वितीय और कशिश ने तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर रवि प्रकाश परिहार, बृजेश द्विवेदी, नगेंद्र वर्मा, जैनुल रजा आब्दी, उमेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें