फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब को जड़ से खत्म करें: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब को जड़ से खत्म करें: एसपी
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने मासिक अपराध समीक्षा की। इसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई के लिए दिशा- निर्देश दिए। समस्त थानों से आए पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उन्हें निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब को जड़ से समाप्त करें।
पुलिस लाइन में सभागार में पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्रों के अंतर्गत अवैध शराब, बढ़ रहे अपराध, महिला संबंधी अपराध, बाइकर्स व तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहनों से बढ़ रही दुर्घटनाओं के संबंध में कार्रवाई किए जाने और उन पर नियंत्रण के लिए निर्देेश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के विरुद्घ अभियान चलाकर उन्हें जड़ से खत्म करें और इसमें संलिप्त होने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करें। यातायात जागरुकता अभियान चलाकर ट्रैफिक सुधार को एआरटीओ के साथ मिलकर उपाय निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन की मंशानुरुप बड़े स्तर पर पौधरोपण को कहा। महिला संबंधी अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने और एंटी रोमियो स्क्वाएड स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों, चौराहों पर एक्टिव रहने को कहा। थाना दिवस पर रजिस्टर की गुणवत्ता को चेक किया जाए और पुलिस कर्मचारी अपने आचरण व्यवहार में नम्रता लाएं। पब्लिक के साथ अच्छा व्यवहार रखें। सभी थानाध्यक्ष द्वारा पैदल मार्च किया जाएगा। बाइकर्स पर कड़ी निगरानी कर चेकिंग की जाएगी। जुलाई माह में बच्चों को स्कूल, कॉलेजों में जाकर सुरक्षा संबंधी जागरुक करें।
विज्ञापन

इस मौके पर सोशल मीडिया सेल के आरक्षी पवन यादव, भरत बघेल व अमित वर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफीसर देवनाथ सिंह एवं समस्त उपजिलाधिकारी , जेलर, एआरटीओ व सभी थाना प्रभारी यातायात प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें