फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तराशे जाएंगे मुक्केबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तराशे जाएंगे मुक्केबाज
विज्ञापन

झांसी। अगले माह रोहतक में होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाज प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप के लिए चयन कर लिया गया है। सभी को 16 जून से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में विशेष प्रशिक्षण शिविर में तराशा जाएगा।
रोहतक में दो से आठ जुलाई को होने वाली प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी खुद को तैयार करने के लिए रिंग में अभी से पसीना बहा रहे हैं। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि 16 से 30 जून तक विशेष प्रादेशिक प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। इसमें झांसी, आगरा, मेरठ, गोरखपुर सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी तराशे जाएंगे। इसके लिए सूची भी तैयार कर ली गई है। तीन दिन पहले फाइनल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन

झांसी से विभिन्न वर्ग में दो खिलाड़ी समीर उल हक और रशीद का चयन हुआ है। जबकि, अलीगढ़ से समीर खान, भूपेंद्र कुमार, मुरादाबाद से ऋतिक पाल, गोरखपुर से गुलफाम, मोहम्मद सफी उल्लाह व अर्जुन चौहान, प्रयागराज से मोहम्मद अली, मेरठ से सूर्यांश शर्मा, अभिनव तोमर, विशाल व पीयूष तोमर, सहारनपुर से वयूम पुंडीर, अक्षय कुमार, आगरा से सुमित राठौर, कृष्णा प्रजापति व आबिद खान, कानपुर से देव प्रताप सिंह, पीयूष पवार, कौस्तुभ सिंह व पृथ्वीराज चौहान, वाराणसी से आशुतोष सिंह, पीयूष, आयुष सिंह, आदित्य सिंह, लखनऊ से रेवंत दुबे, मिर्जापुर से शिवांश त्रिपाठी को चुना गया है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के लिए दिशा-निर्देश
बॉक्सिंग संघ के सचिव अब्दुल हमीद ने बताया कि प्रशिक्षण कैंप में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को साथ में मार्कशीट, स्कूल का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज चार फोटो (सफेद बैकग्राउंड के साथ), सीएमओ से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, फिटनेस सर्टिफिकेट, हेपेटाइटस बी, सी और एचआईवी की रिपोर्ट साथ लाना होगी। साथ ही सभी खिलाड़ियों को 15 जून तक शाम तक उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को रिपोर्ट करना आवश्यक है तथा किसी खिलाड़ी को पंद्रह दिन तक अवकाश नहीं मिलेगा। अगर कोई खिलाड़ी अनुपालन नहीं करेगा तो उसे फाइनल फाइट से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें