फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने लगाई पेंटिंग प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने लगाई पेंटिंग प्रदर्शनी
विज्ञापन

झांसी। राज्य ललित कला अकादमी के संयोजन में किडजी स्कूल में लगे 20 दिवसीय पेंटिंग समर कैंप का समापन हुआ। इसमें बच्चों ने विशेषज्ञ चित्रकारों से मॉडर्न और चितेरी चित्रकला की बारीकियां सीखीं। समापन कार्यक्रम में 50 बच्चों ने 300 पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई। इनमें पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा तथा पानी की बचत का संदेश दिया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि कला एक शौक नहीं, बल्कि साधना है। इसे आत्मिक समर्पण व सच्ची लगन से ही सार्थक किया जा सकता है। चित्रकार कामिनी बघेल ने बताया कि पेंटिंग्स प्रदर्शनी में लोगों ने 30 पेंटिंग्स खरीदीं और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने प्रवीण सिंह राजा, वंदना अग्रवाल, नरेंद्र सिंह यादव को शॉल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनीषा, रोहित पांडे, सहजेंद्र बघेल, अर्पणा चतुर्वेदी, कुसुमलता, संगीता, कमल, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिलाओं व बच्चों ने लिया प्रशिक्षण
झांसी। साईं वुमन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी की ओर से सिविल लाइंस में चल रहे सात दिवसीय समर कैंप में बच्चों व महिलाओं ने मेहंदी, पेंटिंग्स, आर्ट एंड क्राफ्ट का प्रशिक्षण लिया। इसके साथ ही व्यक्तित्व विकास की कार्यशाला में भी हिस्सा लिया। संस्था की अध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने कहा इस तरह के आयोजन से बच्चों में उत्साह रहता है। कैंप के समापन कार्यक्रम में बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रियंका जैन, निधि नामदेव, सचिव कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिलाओं ने सीखा हेयर स्टाइल बनाना
झांसी। अग्रवाल वूमंस क्लब की ओर से चल रहे ग्रीष्मकालीन नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को हेयर स्टाइल, साड़ी ड्रैपिंग, मेहंदी रचाने, पेपर क्राफ्ट, ड्राइंग, स्केचिंग का प्रशिक्षण दिया गया। रामलला कन्या हाईस्कूल में चल रहे शिविर में वंदिता अग्रवाल ने मेहंदी, मुस्कान ने डांस, आर्ची अग्रवाल ने पेपर क्राफ्ट निशा ने ड्राइंग व मनीष कुशवाहा ने स्केचिंग का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर संध्या अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, अनीता नझा, अंजली, दीपा, सिंकी, अनीता चौधरी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें