फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों को देखने में लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों को देखने में लापरवाही
विज्ञापन

झांसी। एक ओर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत है, वहीं जिला अस्पताल के कुछ चिकित्सक मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। मरीजों को समय पर नहीं देखा जा रहा है। और तो और वे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की भी नहीं सुन रहे हैं। शनिवार को मरीजों ने सीएमएस से चिकित्सक की शिकायत भी की। सीएमएस ने अस्पताल के एक चिकित्सक को नोटिस जारी किया है। दो दिन में स्पष्टीकरण न देने पर शासन को अवगत कराने की चेतावनी दी है।
शहर के मध्य में स्थित जिला अस्पताल में कुछ समय से व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है, लेकिन अब भी कुछ चिकित्सक शासन की प्राथमिकता को ध्यान में नहीं रख रहे हैं। वे मरीजों को देखने तक नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला शनिवार को उजागर हुआ। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा बीके गुप्ता शनिवार को अस्पताल की व्यवस्थाएं व मरीजों को देखने के लिए अस्पताल में पहुंचे। आईसीयू में मरीज खुशबू मिश्रा के तीमारदार अश्वनी मिश्रा ने उनसे शिकायत की कि यहां चिकित्सक शाम को मरीजों को देखने के लिए नहीं आए हैं। उनका उपचार सही तरीके से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने चिकित्सक के बारे में जानकारी की। पाया गया कि डॉ. एस एन कंचन की ड्यूटी थी। डॉ. गुप्ता के अनुसार उन्होंने कई बार डॉ कंचन को फोन लगाया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। विवश होकर अस्पताल के अन्य फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता को भेज कर मरीजों का इलाज कराया गया। इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने चिकित्सक को नोटिस जारी कर दिया है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस पूरे प्रकरण से शासन को अवगत कराया जाएगा। मरीजों के इलाज के प्रति लापरवाही किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जाएगी। नोटिस की प्रति जिलाधिकारी, अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण के अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें