म्यूजिकल नाइट का आयोजन 29 को
झांसी। केडेस एकेडमी की तरफ से म्यूजिकल नाइट एंड ग्लारियस फेस का आयोजन 29 जून को होगा। प्रतिभाग करने के लिए प्रतिभागियों के लिए पहला ऑडीशन बालाजी रोड स्थित होटल में होगा। इसमें गायन, नृत्य और अदाकारी के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। जुगयाना मोहल्ला निवासी शिवम यादव ने बताया कि दूसरा और तीसरा ऑडीशन 17 व 18 जून को होगा। सेमीफाइनल 20 को होगा, जिसमें चयनित कलाकारों को एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद 29 जून को मुक्ताकाशी मंच पर होने वाल फाइनल राउंड में मौका मिलेगा। निर्णायक के रूप में वॉलीबुड की स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर राज शांडिल्य व टीवी कलाकार अम्रपाली गुप्ता रहेंगी।