बच्ची के हत्यारों को हो फांसी
झांसी। अलीगढ़ में एक बच्ची के साथ हुई हृदयविदारक घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने इलाइट चौराहा पर प्रदर्शन किया तथा दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इसके अलावा महामंत्री अंचल अड़जरिया ने मथुरा में पैसा मांगने पर रोजेदारों द्वारा लस्सी के पैसा मांगने पर पीट-पीटकर हत्या कर देने, कानपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता मेहरूफ व उसके साले को भ्रष्टाचार उजागर करने पर दोनों को हत्या की धमकी देने वाले मामलों में भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर नरेश कश्यप, राजेंद्र जोशी, छोटू कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, भारती चौबे, पिंकी, सुमन मौजूद रहीं। वहीं ब्राह्मण महासंघ ने रानी लक्ष्मी बाई पार्क में मोमबत्ती जलाकर घटना पर रोष जताते हुए बच्ची के हत्यारों को फांसी देने की मांग की।