फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लेबल पढे़ कभी खाद्य पद्धार्थ न बेचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लेबल पढे़ कभी खाद्य पद्धार्थ न बेचे
विज्ञापन

झांसी। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर सीपरी बाजार में सुरक्षित आधार स्वास्थ्य का आधार जागरूकता संगोष्ठी हुई। इसमें खाद्य कारोबारियों ने सुरक्षित खाद्य खाने और खिलाने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि बिना लेबल पढे़ कभी खाद्य पदार्थ न व्यापारी ले और न बेचे।
विज्ञापन

संगोष्ठी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि खाना और पानी दोनों ही चीजें हमें बर्बाद नहीं करना चाहिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आजाद कुमार ने कहा कि खाद्य कारोबारी एक जागरूक सिपाही की तरह सतर्क रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने बेस्ट विफोर डेट और एक्सपायर डेट के अंतर को समझाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने फूड लेबलिंग की जानकारी दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपमा यादव ने मोनोसोडियम ग्लूटामेट पर बताया कि इससे बच्चोें के दिमाग का विकास रूक जाता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने खान पान में सुधार लाए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल गुप्ता ने खाद्य तेल में तीन बार से अधिक तलने पर उससे होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। इस अवसर पर एफडीए के मंडलीय सहायक आयुक्त राजेंद्र सिंह यादव व औषधि के मंडलीय सहायक आयुक्त अतुल उपाध्याय ने व्यापारियों व लोगों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अभिहित अधिकारी राजेश द्विवेदी, व्यापारी नेता चौधरी फिरोज, प्रभु दयाल साहू, संतोष साहू, राकेश दुबे, अजय कपूर, चंद्रकांत गुप्ता, अपूर्व अग्रवाल, राज कुमार बरसैया, शालिगराम राय, दिनेश गुप्ता, अशोक सिंघल, प्रमोद चौरसिया, उदय सोनी, पप्पी जैन, सचिन राय, अविनाश माते आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें