फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली जाते ही बंद हो जाते हैं कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली जाते ही बंद हो जाते हैं कैमरे
विज्ञापन

झांसी। रेलवे पूछताछ कार्यालय में व्यवस्थाओं का बुरा हाल है। यूपीएस सिस्टम न होने के कारण बिजली जाते ही प्लेटफार्म पर लगे कैमरों का संपर्क टूट जाता है। इससे पता ही नहीं लगता है कि ट्रेन प्लेटफार्म पर कब आई और कब गई। कर्मचारियों को अंदाजा लगाकर काम करना पड़ता है। पीएनआर की पूछताछ भी बंद हो जाती है। कूलर की मोटर खराब है, जिससे कर्मचारियों को गर्मी में पल- पल काटना मुश्किल हो जाता है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर आने जाने वाली ट्रेनों की जानकारी के लिए कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से उद्घोषणा सीट बैठने वाला कर्मचारी कंप्यूटर पर प्लेटफार्म पर आने- जाने वाली ट्रेनों की लोकेशन लेता रहता है। ट्रेन के प्लेटफार्म पर प्रवेश करते ही संबंधित ट्रेन के आगमन की उद्घोषणा होने लगती है। ट्रेन के जाते ही संबंधित ट्रेन की उद्घोषणा रोक दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, कैमरों से जुड़े इस कंप्यूटर का यूपीएस सिस्टम तीन माह से सुधरने के लिए गया है। इससे बिजली जाते ही कैमरे बंद हो जाते हैं और बिजली आने तक कर्मचारी को अंदाजे के हिसाब से ही उद्घोषणा करनी पड़ती है। इस समस्या से कई बार स्टेशन अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें