फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआईईटी में नए सत्र की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बीआईईटी में नए सत्र की तैयारियां शुरू
विज्ञापन

झांसी। नए सत्र के साथ ही बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईईटी) की प्रशासकीय परिषद ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग विभागों का निरीक्षण कर खामियां जानीं और उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीआईईटी में परिषद के अध्यक्ष इंजी. राकेश गुप्ता ने निदेशक प्रो. वीके त्यागी के साथ मेकेनिकल एवं केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के संकाय सदस्यों के साथ बैठक कर विभाग की प्रगति एवं नए सत्र से छात्रों की होने वाली प्रयोगशालाओं से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया, जिसमें नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को समग्र सुविधा देने के उद्देश्य से संस्थान में नए उपकरणों की आवश्यकता से संबंधित सूची उपलब्ध कराने के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया। उन्होंने विभाग के संकाय सदस्यों से विभागों की उपलब्धियां एवं प्रोजेक्ट कार्यों की जानकारी प्राप्त कर उन्होंने समस्त संकाय सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आवश्यक प्रयोगशालाओं, उपकरणों एवं अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तरुण सुता और केमिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय हिवारकर ने खामियों के बारे में बताया, जिसे दूर करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें