फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: नौतपा के आखिरी दिन खूब तपी धरती

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतपा के आखिरी दिन खूब तपी धरती
विज्ञापन

झांसी। नौतपा के आखिरी दिन रविवार को धरती खूब तपी। दिन भर तीखी धूप रही और लोगों को गर्म हवाओं के थपेड़े लगते रहे। अधिकतम तापमान उछलकर 47.1 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। मौसम के तल्ख तेवरों से जनजीवन भी प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। तापमान का यही मिजाज रहने की संभावना है। यहां तक कि देर रात तक गर्म हवा चल रही है।
25 मई से नौपता की शुरुआत के साथ ही पारे का ग्राफ ऊपर चढ़ना शुरू हो गया था। पहले दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो नौतपे के दौरान नित नई ऊंचाई पर चढ़ता गया। बीते रोज अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो नौतपे के आखिरी दिन बढ़कर 47.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को सुबह से ही सूरज ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सुबह से ही तीखी धूप खिल गई थी, जो दोपहर में अपने चरम पर थी। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों का हाल बेहाल किए रहे।
विज्ञापन

इससे जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित रहा। सामान्य दिनों में भीड़भाड़ से भरे रहने वाले बाजारों में दोपहर में सन्नाटा रहा। सड़कों पर भी इक्का-दुक्का वाहन दौड़ते नजर आए। अति आवश्यक काम होने पर ही लोग दोपहर में घर से निकले। दिन के काम लोग शाम को निपटाते नजर आए। दिन भर गर्मी की मार झेलने के बाद राहत के लिए लोग शाम को पार्कों में पहुंचे। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र के अनुसार गर्मी से इस सप्ताह राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम बिलकुल साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द रहने की संभावना है।
विज्ञापन

मानसून के लिए मिला शुभ संकेत
मान्यता है कि नौतपे के दौरान अच्छी गर्मी पड़ने और बारिश न होने से मानसून अच्छा आता है। इस बार यही हुआ। लगातार नौ दिनों तक खूब गर्मी रही। न बादल छाए और न ही बारिश हुई। नौतपा अपनी पूरी गति के साथ आगे बढ़ते रहे। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इससे आने वाले मानसूनी सीजन में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें