फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डिग्री बढ़ा पारा, गर्मी से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक डिग्री बढ़ा पारा, गर्मी से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

झांसी। नौतपा के आठवें दिन शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। इससे लोगों को सूरज की तेज तपिश के साथ-साथ गर्म हवाओं के थपेड़े भी झेलने पड़े। अब आगे के दिनों में पारे में बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन

बीते 25 अप्रैल से शुरू हुए नौतपा दो जून तक चलने हैं। इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 46 पर पहुंच गया लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। सूरज की तेज तपिश के चलते लोग गर्मी से झुलसते रहे। इसके अलावा गर्म हवाओं के थपेड़ों ने राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशान किया। शनिवार को आर्द्रता 14 फीसदी रही, जबकि हवाएं 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलीं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगे के दिनों में गर्मी में इजाफा संभव है। अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे लोगों को और अधिक गर्मी से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें