सीसीटीवी कैैमरे में कैद हुआ संदिग्ध!
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के मिशन कंपाउंड स्थित निर्माणाधीन मकान में की गई महिला हत्या के मामले में पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। एक मकान के बाहर लगे कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति बचकर निकलते नजर आ रहा है। पुलिस संदिग्ध मानते हुए तलाश कर रही है।
बृहस्पतिवार सुबह थाना सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड स्थित कृष्णापुरम कॉलोनी में रविंद राय निरंजन के निर्र्माणाधीन मकान मेें एक महिला की लाश मिली थी। सिर पर प्रहार के बाद हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्र्टम के लिए भेजकर पड़ताल शुरू कर दी थी। निर्माणाधीन मकान के सामने बने घर से लेकर इलाके के कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। घटना के बाद पुलिस ने कैमरे तलाशे, एक कैमरे में एक संदिग्ध युवक नजर आया है, जो निर्माणाधीन मकान की तरफ कैमरों से बचकर निकलने की कोशिश कर रहा है। पुलिस उसे संदिग्ध मानते हुए हुलिये के आधार पर तलाश कर रही है। मृतका का बिसरा सुरक्षित कर रख लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
इलाके का हो सकता है आरोपी!
पुलिस का मानना है कि इस घटना में इलाके के किसी भी व्यक्ति के शामिल होने की आशंका है। क्योंकि, घटनास्थल वाला मकान गलियों में है। कोई बाहरी व्यक्ति इतनी गलियों में कैसे आएगा। इस घटना में शामिल व्यक्ति को निर्माणाधीन मकान की पूरी जानकारी थी और उसको यह भी पता था कि निर्माण कार्य बंद है। इसीलिए आरोपी घटना के बाद भाग निकला।