फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के भुगतान के लिए शासन से मांगा मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के भुगतान के लिए शासन से मांगा मार्गदर्शन
विज्ञापन


झांसी। उड़द और मूंगफली की बिक्री का किसानों का बकाया दो करोड़ सतहत्तर लाख उन्नीस हजार नौ सौ उनतीस रुपये बकाए के भुगतान के लिए जिला प्रशासन ने शासन से मार्गदर्शन मांगा है। केंद्र प्रभारियों पर इस राशि के गबन का आरोप है, जिससे किसानों को भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उड़द और मूंगफली की खरीद के लिए जिले में सात सरकारी खरीद केंद्र खोले गए थे। इनमें से चिरगांव, गुरसराय और मऊरानीपुर के तीन खरीद केंद्रों पर दो करोड़ सतहत्तर लाख उन्नीस हजार नौ सौ उनतीस रुपये के गबन का मामला सामने आया है। आरोप केंद्र प्रभारियों पर है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नगेंद्र शर्मा द्वारा की गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा उन किसानों को भुगतना पड़ रहा है, जिन्होंने उक्त केंद्रों पर अपनी उपज की बिक्री की। उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। किसानों को भुगतान कराया जा सके, इसके लिए जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने शासन ने मार्गदर्शन मांगा है। शासन के निर्देशानुसार किसानों के भुगतान की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें