फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4500 की आबादी में सिर्फ दो हैंडपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
4500 की आबादी में सिर्फ दो हैंडपंप
विज्ञापन

झांसी। सिमराहा गांव की 4500 आबादी में सिर्फ दो हैंडपंप लगे हैं। टैंकर आपूर्ति में विवाद होता है। एक मात्र ट्यूबवेल की मेन लाइन में अवैध कनेक्शन होने से अधिकांश हिस्सों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। बुधवार को जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सिमराहा गांव का निरीक्षण कर वहां की पेयजल समस्या को देखा। साथ ही, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह को शिथिल पर्यवेक्षण होने पर फटकार लगाई।
तालपुरा में निरीक्षण के दौरान लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की समस्या तो नहीं है, लेकिन क्षेत्र में सफाई नहीं होती है। इस पर जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने व कूड़ा गाड़ियों को सही ढंग से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिवाजी नगर, वीरांगना नगर व महाराणा प्रताप नगर का भी भ्रमण किया। यहां लोगों से पेयजल संबंधी समस्या की जानकारी ली। महाराणा प्रताप नगर के लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में जो पाइप लाइन डाली जा रही है, वह मानक के अनुसार नहीं है। भविष्य को देखते हुए पाइप लाइन डाली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर समस्या को दूर करने का प्रयास करें। प्रत्येक दिन समाचार पत्रों में पानी की समस्या को लेकर प्रकाशित होने वाली खबरों को संज्ञान में लेने के बाद उन पर काम करें। जेई प्रत्येक क्षेत्र में घूमकर जलापूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही, पेयजल कंट्रोल रूम नंबर 0510- 2440399 पर पानी को लेकर आने वाली समस्याओं का तुरंत निस्तारण होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें