अस्पताल के दो बाबुओं पर होगी कार्रवाई
झांसी। जिला अस्पताल में शराब के नशे में डांस करने व गालीगलौच करने का वीडियो के वायरल होने पर अस्पताल के दो बाबुओं के खिलाफ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके गुप्ता ने कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा दिया है। जल्द ही दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
जिला अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि अस्पताल के दो कनिष्ठ लिपिक का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लिपिक शराब के नशे में डांस कर रहा है तथा एक वीडियो में गालीगलौज कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह अमानवीय हरकत है। दोनों बाबुओं के खिलाफ आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। निदेशक प्रशासन को भी पत्र लिखा जा रहा है। जल्द ही दोनों बाबुओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एडी हेल्थ ने बताया कि दोनो पक्षों के जवाब आने पर ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।