फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन जिम का हाल बेहाल, खराब होने लगे उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपन जिम का हाल बेहाल, खराब होने लगे उपकरण
विज्ञापन


झांसी। स्मार्ट सिटी के तहत दो पार्कों में बनाए गए ओपन जिम में लगे उपकरण एक-एक कर खराब होने की कगार पर पहुंच गए हैं। तीन साल तक मेंटनेंस का ठेका मेरठ की कंपनी का है। लेकिन, आलम ये है कि उन्हें सुधारने का काम नहीं किया जा रहा है जबकि, कई बार शहरवासी इसकी शिकायत कर चुके हैं।
पिछले साल स्मार्ट सिटी में ओपन जिम को शामिल किया गया था। योजना के तहत दुर्ग के पास स्थित मैथली शरण गुप्त पार्क और सीपरी बाजार स्थित कांशीराम पार्क में 12-12 लाख के कसरत करने के 13-13 उपकरण लगाए गए थे। मेरठ की कंपनी ने उपकरणों को लगाने का काम किया था तथा उसके सुधारने की जिम्मेदारी भी उक्त कंपनी की है। बावजूद, महीनों से खराब उपकरणों को सुधारा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल संचालक अरुण गुप्ता ने बताया कि जिम के कई उपकरण करसत करने के योग्य नहीं हैं तथा कभी भी हादसा होने की संभावना भी है क्योंकि उनके पुर्जे ढीले हो चुके हैं। खराब उपकरणों को तीन महीने से ऊपर बीत चुके हैं और इस संबंध में लगातार शिकायत की गई पर गंभीरता से नहीं लिया। साथ ही इंजीनियर पर आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के लिए संबंधित इंजीनियर (अमित शर्मा) को कई बार फोन लगाया पर उन्होंने हर बार फोन रिसीव नहीं किया। इस पर महापौर रामतीर्थ सिंघल ने स्मार्ट सिटी के नोडल इंजी. अमित शर्मा को तत्काल उपकरणों को ठीक कराने के निर्देश दिए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें