18 गरीब कन्याओं के हाथ पीले कराए
बबीना। शनि अमावस्या के दिन शनि मंदिर कमेटी द्वारा अट्ठारह गरीब कन्याओं का विवाह विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराया गया। यह विवाहोत्सव शनिवार को देर रात विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पूर्ण हुआ।
गणेश मंदिर से बारात निकाली गई जो ढोल और डीजे की धुन पर नाचते गाते शनि मंदिर पर पहुंची जहां बारात का स्वागत लालाराम चौधरी ने सभी दूल्हों को तिलक कर किया। अतिथियों में संजय राय बबीना, सत्येंद्र सिंह पारीछा एवं रमेश बिरथरे झांसी उपस्थित रहे, जिन्होंने वर वधू को आर्शीवाद व उपहार स्वरूप प्रदान किए। संगीत कार्यक्रम साजन एंड पार्टी द्वारा आयोजित किया गया।
संचालन चंद्रप्रकाश राय एवं दिनेश शर्मा ने किया। इस दौरान संजय किरार, दीनदयाल, उमेश सेन, संजय शर्मा, बालाराम राय, जगदीश रायक्वार, पुष्पेन्द्र राय, रमेश साहू, संजीव सेन आदि मौजूद रहे।