फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख
मऊरानीपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम रूपा धमना में एक विधवा महिला के कच्चे मकान में आग लग जाने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देख गांव वालों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और महिला के परिजनों को दी जो गांव में खेत पर मजदूरी कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम तथा ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रूपा धमना निवासी पुष्पा पत्नी रामसिंह अपने परिवार के साथ गांव के ही व्यक्ति के खेत पर मजदूरी करने गई थी। तथा बुधवार की शाम अचानक उसके कच्चे मकान में आग लग गई। आग की लपटों को देख ग्रामीण आग बुझाने पहुंचे। तथा घटना की सूचना विधवा महिला व फायर ब्रिगेड की टीम को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक घर व गृहस्थी का सामन जलकर राख हो चुका था। ग्राम के प्रधान ने सूचना तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें