यातायात जागरूकता अभियान चलाया
बबीना। इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं यातायात पुलिस ने नशा मुक्ति व यातायात जागरूकता शिविर लगाया। इसमें छात्र- छात्राओं को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री अंचल अड़जरिया व विशिष्ट अतिथि एसआई बलवीर सिंह व अजय शर्मा रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य नरेंद्र अरोड़ा ने की। छात्र-छात्राओं को व्यसन से होने वाली हानियों एवं यातायात के नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। प्रधानाचार्य बृजेंद्र साहू ने नियमों के पालन के लिए बच्चों को दिलवाई। इस दौरान सुरेश शर्मा, अरुण यादव, विनोद सोनी, रोहित अग्रवाल, संजीत तिवारी, जीतू पाल, ललित साहू, हिमांशु मौजूद रहे।