माताटीला के फिर खुले 20 गेट
तालबेहट। मध्य प्रदेेश के भोपाल और विदिशा एवं चार दिन से क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश का असर क्षेत्र के बांधों, नदी, नालों, कुओं और तालाबों में दिखने लगा है। इसके चलते शनिवार को फिर माताटीला बांध के 20 गेट खोलें गए। वही मूसलाधार बारिश से जगह जगह पानी पानी ही नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश में हो रही बारिस के बाद अब जनपद में भी बारिश का प्रभाव बढ़ गया है। इसके चलते राजघाट बांध से छोड़े गए पानी का असर माताटीला बांध पर दिखा। बांध में तेजी से बढ़े जल स्तर के चलते माताटीला बांध के अधिकारियों ने शनिवार को सुबह बांध के बीस गेटों को दो फीट ऊंचाई तक खोल कर लगभग 72 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की। माताटीला बांध से जल निकासी के बाद सुकुवा ढुकुवा बांध में भी जल स्तर बढ़ गया। वही चार दिन से क्षेत्र में हो रही बारिश का असर क्षेत्र के नदी, नालों, तालाबों एवं कुओं पर देखने को मिला। नगर के मानसरोवर तालाब सहित गांवों में बने तालाबों में जल स्तर काफी अधिक हो गया है। वही, ढाल पर नीचे बने खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न होने लगी है। माताटीला बांध एवं सुकुवा ढुकुवा बॉध् में गेटों से पानी छोड़े जाने की खबर के बाद आसपास से भारी संख्या में सैलानी इस दृश्य को देेखने के लिए बॉध पर उमड़ें।
शहजांद बांध अभी भी खाली
तालबेहट। जहां माताटीला और सुकुवा ढुकुवा बांध में जल स्तर अपने निर्धारित स्तर से अधिक होने के कारण वहां जल निकासी करना पड़ी। वही शाहजाद बांध अभी काफी खाली है। अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बांध का उच्चतम स्तर 321 है । बांध में अभी 317.40 तक जलभराव है।