बाइक सवारों ने चुराया 13-14 ग्राम सोना
- सराफा कारोबारी को लगाई चपत, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। कसबे में तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक बार फिर एक सराफा व्यापारी को चकमा देते हुए लगभग 13-14 ग्राम सोना चुराया। सराफा कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
राजाराम पुत्र भगवान दास स्वामी की नगर के सराफा बाजार में दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह 10 बजे सुबह दुकान खोल रहे थे। उसी समय तीन अज्ञात युवक उनकी दुकान पर बाइक से आए। दो युवकों ने दुकान पर आकर चांदी का ताबीज तथा सोने की बाल दिखाने का कहां। दुकानदार ने उन्हें सामान दिखाया जो उन्हें पसंद आया और उन्होंने उसे खरीद लिया। इसके साथ उन्होंने एक पॉलिथीन में रखे 13-14 ग्राम के सोना चुरा कर तीनों लोग वहां से चले गए। कुछ देर बाद पॉलिथीन नहीं मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तत्काल मौके पर गए। उन्होंने आसपास के लोगों से इस संबंध में जानकारी ली तथा बाजार में दुकानों पर लगें सीसीटीवी कैमरे से उनके फुटेज भी लिए। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।