फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
हद हो गई: सातवें दिन भी नहीं मिल सका पानी
विज्ञापन

तालबेहट। नगरवासियों को लगातार सात दिन से पानी नहीं मिलने से लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। इसी तरह ग्राम रानीपुुरा खांदी में भी मोटर जलने से पांच दिन से एक बूंद पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बुधवार को गांव के लोगों ने उपजिलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को ज्ञापन देकर पानी न मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर में सात दिन से पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। जल संस्थान एक बूंद पानी उपलब्ध कराने में पूरी तरह से असफल साबित हुआ है। अपनी कमी छिपाने के लिए विभाग प्रतिदिन नई बात कर जनता का मजाक उड़ा रहा है। जबकि, विभागीय कार्यप्रणाली से जनता में तीव्र आक्रोश पनप रहा है। यह आक्रोश कभी भी बड़ा रूप ले सकता है। लीकेज सही नहीं होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसी तरह ग्राम सभा खांदी के मजरा रानीपुरा में मोटर जल जाने से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग पानी के लिए काफी परेशान हैं। इस संबंध में बुधवार को रानीपुरा के चार दर्जन से अधिक लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि उनकी समस्या के निदान पर जल संस्थान कोई ध्यान नहीं दे रहा है। समस्या का तत्काल निदान नहीं हुआ तो जनता आंदोलन कर सकती है। ज्ञापन देने वालों में हरीशंकर झा, सोहन कपूर, महेंद्र गुप्ता, कल्पना गुप्ता, मीना गुप्ता, विशाल यादव, नंदकिशोर, अंकित सोनी, खुशबू यादव, संतोष झॉ, नाथूराम, बल्लू गुप्ता, रामपाल, रामगोपाल, अशोक, प्रमोद कुमार, कैलाश साहू, राजू जैन, शोभा करन प्रमुख थे।
विज्ञापन


मोटर ठीक हो गई है। लीकेज ठीक करा कर पेयजल आपूर्ति दुरुस्त कराई जा रही है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
- प्रवीण यादव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें