एएसपी ने अर्दली रूम का किया निरीक्षण
तालबेहट। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने सोमवार को कोतवाली में सर्किल के समस्त थानों की अपराध और विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कोतवाली तालबेहट सहित थाना बार, पूराकलां, जखौरा, पुलिस चौकी बांसी के अपराध की गहन समीक्षा करते विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं के निस्तारण में कोताही किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं की जाएगी। वहीं, वारंटी और वांछित आरोपियों के गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश दिए। अधीनस्थों को हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें कट चुकी है। ऐसी दशा में गांवों में विशेष नजर रखने की आवश्यकता है। इसके लिए गश्त तेज किया जाए। विवेचनाओं के निस्तारण में थाना बार का कार्य सराहनीय मिला। इसके मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक खेमचंद्र सहित थाना बार, थाना जखौरा, थाना पूराकलां के समस्त उपनिरीक्षक मौजूद रहें।
सीओ सदर देखेंगे उर्स की व्यवस्थाएं
तालबेहट। समीक्षा बैठक के बाद एएसपी अवधेश कुमार विजेता सीधे जमालपुर पहुंचे। जहां तीन दिन बाद लगने वाले उर्स की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इसके लिए सीओ सदर को उर्स की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक शिवमोहन प्रसाद मौजूद रहें।