फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

240 युवकों का हुआ चिकित्सीय परीक्षण-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----
टैग: सेना भर्ती
240 युवकों की जांची फिटनेस
छह डाक्टरों की टीम ने किया परीक्षण
बबीना।
सेना भर्ती के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शारीरिक नापतोल और दौड़ में पास होने वाले युवाओं की फिटनेस की जांच बृहस्पतिवार से शुरू हुई। पहले दिन छह डाक्टरों की टीम ने 240 युवकों का परीक्षण किया।
विज्ञापन

बबीना में दस दिन चली सेना भर्ती प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश के छह जिलों की 26 तहसील के युवकों ने भाग लिया था। इनमें एटा, इटावा, ललितपुर, जालौन, मैनपुरी एवं झांसी के युवा शामिल थे। 10 दिन की दौड़ के लिए 26 तहसीलों के 57369 युवकों ने आवेदन किया था, जबकि 32561 अभ्यर्थी ही मैदान में आए। दौड़ से पूर्व ऊंचाई की जांच में 6146 युवक मैदान से बाहर कर दिए गए। दौड़ के लिए फुटबॉल ग्राउंड में 26415 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से सफलता 3437 युवकों को मिली। दौड़ में सफल युवकों की बृहस्पतिवार से फिटनेस जांच शुरू हुई। सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 240 अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण में 56 युवक पास हो गए हैं, जबकि फेल हुए 184 युवकों को आगरा के मिलिट्री हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सीय जांच के लिए भेजा जाएगा। जहां अभ्यर्थियों के पुन: फेल होने पर उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। फिटनेस जांच शनिवार तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें