फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर 48 में जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 48 में जल संकट
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार मसीहा गंज में एसआईसी स्कूल के सामने के इलाके में जल संकट गहराया हुआ है। क्षेत्रीय निवासी रविंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि सप्लाई लाइन में प्रेशर बहुत कम आ रहा है। इस कारण लोगों को टेल तक पानी नहीं मिल रहा है। साथ ही विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से अवैध कनेक्शन लिए हैं तथा सप्लाई के लिए लगाए गए वाल्व को अपने हिसाब से खोलते और बंद करते हैं। शिकायत करने पर कर्मचारी मामला एक दूसरे पर टाल देते हैं। दूसरी बड़ी समस्या क्षेत्र में कई स्थानों पर लाइन का क्षतिग्रस्त होना है। रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इस संबंध में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है पर लीकेज को अब तक सुधारा नहीं जा सका। यहां तक की क्षेत्र में लगे हैंडपंपों के खराब होने की सूचना पार्षद कन्हैया कपूर को दी पर अब तक एक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसी स्थिति में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें