फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपू सुल्तान का शहादत दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहादत दिवस पर टीपू सुल्तान को याद किया
विज्ञापन


झांसी। सामाजिक संस्था ऑल इंडिया जमीअतुल ने शेरे मैसूर टीपू सुल्तान का शहादत दिवस मनाया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल व कपड़े वितरित किए। इस दौरान संस्था के कलाम कुरैशी ने कहा कि शेर-ए-हिंदुस्तान टीपू सुल्तान की शहादत पर हम सभी को नाज है। केबल 48 साल की उम्र में दुश्मनों और अंग्रेजी हुकूमत को ललकारा और और आज के दिन शहीद हुए थे। सादिक अली ने कहा कि टीपू सुल्तान को भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में जाना जाता है। उस समय विज्ञान के नहीं होने पर भी उन्होंने आधुनिक हथियारों को बनाया था। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि ऐसे योद्धा को दिल से नमन करता हूं जिसने देश की आन बान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हैदर कुरैशी ने कहा की संस्था अब टीपू सुल्तान जैसे जांबाज सिपाही की तरह अपनी कौम के बच्चों को शिक्षित व टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाएगा। वहीं बब्लू आजाद ने कहा की हिंदुस्तान के शेरे मैसूर टीपू सुल्तान हर किसी पर जान निछावर करते थे। इस मौके पर शमीम खान, शाहिद खान, डॉ. कामिल, संजय जैन, शरीफ खान, जावेद अंसारी, रशीद कुरैशी, अनीस कुरैशी, रिजवान राईन, इरफान कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें