तस्करी कर ले र्जाई जा रही अंग्रेजी शराब पकड़ी
झांसी। बुधवार को प्रेमनगर पुलिस ने अंग्रेजी शराब की तस्करी कर ले जा रहे दो तस्करों को दबोच लिया। कार में दस पेटी अंग्रेजी शराब रखी हुई थी, जिसे ललितपुर ले जाने की तैयारी थी। इसी बीच पुलिस ने हाइवे से कार समेत दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
होली व चुनाव को लेकर पुलिस ने शराब की तस्करी रोकने के लिए कमर कस ली है। बुधवार को प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ व बिजौली चौैकी इंचार्ज अजमेर सिंह भदौरिया को सूचना मिली कि एक कार में कुछ लोग शराब की तस्करी कर हाइवे के पास से निकलने वाले हैं। पुलिस के साथ हाइवे स्थित पुल के नीचे पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच झांसी की तरफ से एक कार आती दिखी। पुलिस के रोकने से पहले चालक ने गाड़ी रोककर पीछे की तरफ लेकर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी रोक ली, जिसमें सवार दो युवकों को भी पकड़ा। गाड़ी से दस पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। गाड़ी समेत युवकोें को थाने लाकर पूछताछ की गई। जहां दोनों ने अपने नाम कोतवाली के छनियापुरा निवासी नरेंद्र सिंह और थाना मोंठ के गांव ककरोश निवासी निक्की बताए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि होली के चलते ललितपुर एक इलाके मेें एक व्यक्ति को देने जा रहे थे। मोबाइल पर उक्त व्यक्ति ने संपर्क कर शराब मांगी थी। कार्रवाई के दौरान बीएचईएल चौकी इंचार्ज नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।