फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से मां- बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से मां- बेटी की मौत
विज्ञापन

झांसी। कानपुर हाइवे पर चिरगांव क्षेत्र के वरल करगुवां के पास सोमवार की शाम साढ़े सात बजे कार की टक्कर से बबीना की रहने वाली एक महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। बाइक के पंचर होने के कारण यह सभी सड़क किनारे बैठे थे। हादसे से क्षेत्रवासियों में शोक छाया रहा।
बबीना के शास्त्री नगर निवासी बाबूलाल रायकवार मजदूरी करते हैं। वह चार मार्च की सुबह बाइक से पत्नी पुष्पा (25), बेटा हर्ष (06) और ढाई साल की पुत्री नम्रता के साथ समथर के जखौली गांव में अपने मामा के घर गए थे। शाम को वह सभी घर वापस लौट रहे थे। चिरगांव और मोंठ के बीच रास्ते में उनकी गाड़ी पंचर हो गई। वरल करगुवां गांव के पास बाबूलाल एक दुकान पर पंचर सुधरवाने लगे। साथ ही पुष्पा अपने बच्चों के साथ सड़क किनारे एक गुमटी के पास बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एक कार सवार तेजी से निकला और उक्त तीनों को टक्कर मारता भाग गया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की टक्कर से गुमटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को देख मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुष्पा और नम्रता ने दम तोड़ दिया। बाद में हर्ष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इधर, हादसे की खबर लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुष्पा का बड़ागांव में मायका है। यहां से भी बड़ी संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें