फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा - निजी पॉलिटेक्निक में सचल दस्ता रखेगा नजर-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पॉलिटेक्निक में सीसीटीवी की निगरानी में होंगी परीक्षाएं
- निजी संस्थानों में सरकारी शिक्षक लेंगे प्रयोगात्मक परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों को कुशल बनाने के लिए प्रविधिक शिक्षा विभाग इस सत्र में नए प्रयोग लागू करने जा रहा है। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने और सचल दल दस्ता बनाने पर विचार किया जा रहा है। जबकि, निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने का जिम्मा अब सरकारी शिक्षकों के कंधों पर होगा।
निजी संस्थानों में प्रैक्टिकल अब सरकारी शिक्षक ही ले सकेंगे। सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों में पुरानी व्यवस्था के तहत प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। प्रविधिक शिक्षा सचिव की ओर से यह आदेश पॉलिटेक्निक कॉलेजों को दिए गए हैं। पहले प्राइवेट कॉलेज में प्रैक्टिकल में मनमानी को लेकर आरोप लगते थे। इस कारण प्राविधिक शिक्षा की ओर से कदम उठाया गया है, ताकि कुशल अभ्यर्थियों को सही अंक प्राप्त हो सकें। जनपद में दो सरकारी व तीन निजी पॉलिटेक्निक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एसके यादव ने बताया इस बार परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराए जाने तथा सचल दल को इसका जिम्मा सौंपने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें