फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम- पुत्र को हिरासत में लेते ही पिता को आया दौरा, मौत-City

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेणी - क्राइम
विज्ञापन

.......................................

फोटो
......................................

पुत्र को हिरासत में लेते ही पिता की हालत बिगड़ी, मौत
- राजीव नगर में दो सटोरियों को पकड़कर थाने लाई थी पुलिस
- गुस्साए लोगों ने चार घंटे थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन
- तीन पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शांत हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
थाना प्रेमनगर इलाके में सट्टा पकड़ने के बाद पुलिस को लेने के देने पड़ गए। पुत्र व पड़ोसी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचते ही पिता की हालत बिगड़ गई। उपचार से पहले ही पिता ने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए परिजनों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। इसके बाद लोग शव लेकर थाने पहुंच गए। यहां भारी भीड़ के साथ परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करने व कड़ी कार्रवाई की मांग को लेेकर नारेबाजी करते रहे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। देर रात तीन पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही परिजन शव उठाने को तैयार हुए।
बृहस्पतिवार की दोपहर प्रेमनगर पुलिस ने मोहल्ला राजीव नगर निवासी सुनील साहू की चाय की दुकान पर सट्टे की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने यहां से सुनील साहू के पुत्र अभिषेक साहू व पड़ोसी संजय राय को सट्टे की पर्चियां व चार हजार सत्तर रुपये समेत पकड़ा। यहां से पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची ही थी, इसी बीच सुनील साहू की हालत बिगड़ गई, उपचार से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी देवेश पांडेय, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार व कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया, लेकिन परिजन नहीं माने। लोग पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे और नारेबाजी चलती रही। देर रात तीन सिपाहियों पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लोग माने। इनमें दो सिपाही नामजद और एक अज्ञात है। करीब चार घंटे तक थाने के बाहर लोगों का हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें