लक्ष्य प्राप्ति को समय प्रबंधन और अनुशासन जरूरी: केके
- बीकेडी के पुरातन छात्र सम्मेलन में बोले मुख्य अतिथि
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय के पुरातन छात्र सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व डीपीआरओ केके सिंह ने कहा कि वास्तविक रूप से जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करना है तो समय प्रबंधन और अनुशासन जरूरी है। सम्मेलन में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि जीवन में संकट और परेशानियों से डरने के बजाए हिम्मत से उनका सामना करना चाहिए। बीकेडी को शासन से हर सहयोग दिलाने का प्रयास करेंगे। प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि पुरातन छात्र महाविद्यालय के विकास में मार्गदर्शन देते रहें। हर साल पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पुरातन छात्र समिति को पंजीकृत कराएंगे। समाजसेवी मुकुंद मेहरोत्रा, डॉ. एमपी दीक्षित, डॉ. एसके राय, डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. वंशगोपाल द्विवेदी मौजूद रहे।