फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने उखाड़ फेंके होर्डिंग और कीऑस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने उखाड़ फेंके होर्डिंग और कीऑस्क
विज्ञापन

सब हेड... चुनाव अधिसूचना जारी ही चला आचार संहिता का डंडा
- अब शहर की गलियों में घुसेगी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता का डंडा चलने लगा है। नगर निगम की टीम ने विभिन्न इलाकों में तने साढ़े पांच सौ होर्डिंग और कीऑस्क उतार हटा दिए हैं। अब शहर की गलियों में निगम की टीम पहुंचेगी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता भले ही शुक्रवार को जारी हुई हो, परंतु प्रत्याशियों की तैयारी दो महीने पहले से शुरू हो गई थी। खासतौर पर प्रत्याशियों का जोर प्रचार पर था। इसके लिए उन्होंने शहर में जहां - तहां मनमाने ढंग से होर्डिंग और कीऑस्क तान दिए थे। इसमें सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के नेता सबसे आगे थे। लेकिन, आचार संहिता लागू होने के साथ ही नगर निगम ने यह सभी प्रचार सामग्री उखाड़ फेंकनी शुरू कर दी है। शुक्रवार - शनिवार की दरम्यानी रात नगर निगम की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर लगे राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के साढ़े पांच सौ होर्डिंग और कीऑस्क उखाड़ फेंके, जिन्हें नगर निगम परिसर में रखा गया है। नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि अब नगर निगम की टीम गलियों से प्रचार सामग्री हटाएगी। बेहतर होगा कि दावेदार स्वयं अपनी प्रचार सामग्री हटा लें। दो दिन बार प्रचार सामग्री लगी पाई जाने पर संबंधित से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें