फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी पी रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दूषित पानी पी रहे ग्रामीण

अमर उजाला ब्यूरो
मड़ावरा (ललितपुर)। ब्लॉक क्षेत्र के बछरावनी में हैंडपंप से पानी नहीं आने के चलते लोग कुओं का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
गांव बछरावनी में मंदिर मोहल्ला के लोगों ने बताया कि मंदिर के पास लगे सार्वजानिक हैंडपंप से सभी लोग पानी भरते थे, लेकिन भीषण गर्मी के चलते जलस्तर नीचे चला गया और हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया। गांववालों के अनुसार शिकायत के बाद हैंडपंप को रीबोर कराया गया, लेकिन बेहद कम मात्रा में पानी निकल रहा है, इसे काफी देर तक चलाना भी पड़ता है। आरोप है क़ि मंदिर के पास कराए गए रिबोर में जलनिगम द्वारा हैंडपंप स्थापित नहीं किया गया। इससे बस्ती के लगभग दो दर्जन ग्रामीण परिवारों को मजबूरन कुएं का दूषित पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजपाल सिंह, भीकम सिंह, ज्ञानसिंह आदि ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर रिबोर हैंडपंप की स्थापना कराने के साथ गांव में दो नए हैंडपंप लगाने की मांग की है। इस मामले में जलनिगम के सहायक अभियंता प्रशांत सिंह का कहना है कि मामले की वास्तविकता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- बछरावनी गांव में रीबोर होने के बावजूद नहीं लगाया गया हैंडपपं
- ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान मांगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें