साहब मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाए
तालबेहट। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में नाम न होने पर नगर के कई मतदाताओं में काफी आक्रोश है। इस संबंध में मतदाताओं ने उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा को एक शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कर नाम जुड़वाने की मांग की है।
बतात चले कि अंतिम सूची प्रकाशन के बाद सोमवार को जब नगर के वार्ड क्रमांक 1, 3, 5 के मतदाताओं ने मतदाता सूची का निरीक्षण किया तो उस सूची में कई मतदाताओं के नाम नहीं थे। इस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर अपने नाम जुड़वाने की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र पर लक्ष्मी, दीप्ति रामकिशन आदि सहित लगभग तीन दर्जन मतदाताओं के हस्ताक्षर थे।