झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को 151 छात्रों ने बीएड में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कराई। यह छात्र 15 जून तक कॉलेज की च्वाइस भर सकते हैं।
बीयू में 52001 से 65000 रैंक तक के 355 छात्रों को बीएड में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कराने आना था, इनमें से 159 काउंसलिंग केंद्र पहुंचे और टोकन खरीदे। 151 छात्रों ने काउंसलिंग कराकर दस्तावेजों का सत्यापन कराया। इनमें 149 छात्र-छात्राओं ने ही फीस जमा की। अब इन छात्रों के पास 15 जून तक कॉलेज की च्वाइस भरने का मौका है।
16 जून को कॉलेजों का आवंटन होगा। इसके अलावा प्रथम और द्वितीय स्टेज में काउंसलिंग करा चुके एक से 52000 रैंक तक के छात्रों के कॉलेज का आवंटन रविवार को कर दिया जाएगा। अब सोमवार को 65001 से 80000 रैंक तक के छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की जाएगी।