पुलिस बल की कमी से जूझ रही कोतवाली
नौ उपनिरीक्षकों की जगह मात्र पांच की तैनाती
तालबेहट। इस समय कोतवाली में पुलिस बल की भारी कमी है। इसके चलते कोतवाली का काम बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। लोगों ने कोतवाली में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है।
नगर की कोतवाली राज मार्ग पर होने एवं मध्य प्रदेश की सीमा से लगी होने के कारण काफी संवेदनशील है। राजमार्ग पर होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। निर्धारित संख्या से कम स्टाफ होने के कारण यहां कार्यरत स्टाफ को भारी मेहनत करना पड़ती है।
कोतवाली में इस समय प्रभारी निरीक्षक सहित नौ उपनिरीक्षकों की तैनाती के सापेक्ष मात्र पांच का स्टाफ है। हेड मुहर्रिर में दो के सापेक्ष एक, आधा दर्जन मुंशी के सापेक्ष मात्र 1 मुंशी और कंप्यूटर अनुभाग और जीडी में तीन -तीन के सापेक्ष कोई स्टाफ नहीं है। इसके अलावा कोतवाली में कोई डाक मुंशी नहीं है। कोतवाली में पांच बीट मुंशी के सापेक्ष मात्र दो राजू व्यास और संतोष ही तैनात हैं। कोतवाली में सबसे अधिक कमी सिपाहियों की है, जो निर्धारित संख्या से आधे हैं। इसके चलते तैनात कर्मचारियों को भारी परेशानी है। यहां मुलजिम ड्यूटी, बाहर ड्यूटी एवं अन्य शासकीय कार्यों के कारण अधिकांश स्टाफ बाहर रहता है। लोगों ने पर्याप्त मात्रा में स्टाफ तैनात कराने की और पुलिस अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
वर्जन
925 के मुकाबले 150 कांस्टेबल कम है ंअन्य स्टाफ भी कम हैं शासन को पुलिस बल की कमी से संबंधित मांग भेज दी गई है। मांग पूरी होते ही रिक्त जगहों की भरर्पाई कर दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक
सलमानताज पाटिल, ललितपुर