फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय अंत्योदय विकास मेला का शुभारम्भ-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----
जनता को जागरूक करें, योजनाओं का लाभ दिलाएं
बड़ागांव में तीन दिवसीय अंत्योदय विकास मेला का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ागांव।
कस्बा में तीन दिवसीय अंत्योदय विकास मेले का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारी और नेता जनता को जागरूक कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में मेला आयोजित किया गया है।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे, डीएम कर्ण सिंह चौहान लक्ष्मी प्रसाद समेले और अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधान डा. आत्माराम बादल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैशी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना और उनका लोेगों को लाभ दिलाना होगा, तभी क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. रविशंकर की अध्यक्षता में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांचे की गईं। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी रंजीत सिंह, डा. सुनील पांडे, डा. अभिजीत निरंजन, एबीएसए दीप्ति रिछारिया आदि मौजूद रहे। संचालन एडीओ पंचायत वीरेंद्र त्रिपाठी ने तथा आभार सुधीर कुमार उपनिदेशक सूचना विभाग ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें