फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा ध्वज मे रक्षा का भाव समाहित- मोहन सोनी-City

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवा ध्वज में रक्षा का भाव समाहित: मोहन सोनी
विज्ञापन

बबीना। राष्ट्रीय स्वयं सेवकों की श्रीराम शाखा बबीना पर प्रभात बेला में रक्षा बंधन पर रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य शिक्षक राकेश सोनी के निर्देशन में स्वयं सेवकों ने सूर्य नमस्कार व योग प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विश्वकर्मा नगर के कार्यवाहक मोहन सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल-खेल में संघ ने राष्ट्र निर्माण के शिल्पी स्वयं सेवक गढ़ लिए। डॉ. हेगडेवार ने रोग निवारण की जगह समाज निवारण का बीड़ा उठाया और वर्गों में विभक्त छुआछूत से ग्रस्त समाज में एकता का मंत्र फूंका। भगवा ध्वज को गुरु स्वीकारकर, मेरा रंग दे बसंती चोला का भाव समाज में फलाया समरसता एवं स्नेह के सूत्र में बांधने के लिए पर्वों को सामूहिक रूप से मनाने का मंत्र समाज को दिया है। भगवा ध्वज को रक्षा के भाव समाहित मानकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस मौके पर महानगर सहकार्यवाहक विपिन, अमित, अनील साहू, डॉ. उमेश, रामजी गुप्ता, रमेश साहू, गोपाल नारायण दुबे, अनूप पाठक, विनोद पंडा, अभय जैन, संतोष व्यास, दीपक साहू, रिषभ, ध्रुव, कार्तिक, श्याम साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें