भरपूर विकास के बाद भी ललक रही अधूरी
तालबेहट।
कार्यकाल समाप्त होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने कहा है कि उन्होंने विकास कार्य कराने के साथ यह ध्येय रखा है कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले। विकास के मामले में नगर की प्रदेश में अलग पहचान बनाने का प्रयास रहा है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में बोर्ड की पहली बैठक 20 अगस्त 2012 को हुई थी और उनका कार्यकाल 19 जुलाई 17 को समाप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने अपने विकास कार्य की लंबी फेहरिस्त सुनाते हुए बताया कि नाले के पास पार्क निर्माण, वोट क्लब पर जर्मनी से आई जैटटो प्लेटफार्म, घाटों का निर्माण और जिले में सबसे अच्छे मुक्तिधामों का निर्माण कराया।
नगर में विद्युतीकरण के लिए हाईमास्क लाईटस, एलईडी लाईटस, डिजायनर पोल, स्मार्ट पोल, 55 किलोवाट के तीन पावर प्लांट लगाए गए। वाटर कूलर सहित सहित नगर के मंदिरों का सौंदर्यीकरण, स्काई लिफ्ट, सेप्टिक टैंक साफ करने की मशीन, स्टील टैंकर की व्यवस्था, कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल निर्माण, नगर में चार बारात घरों का निर्माण आदि विकास कार्य कराए। नगर के मेले को मेला महोत्सव का रूप दिया।
वह कार्य जो वह न चाह कर भी न करवा सकी
तालबेहट। उन्होंने बताया कि वह अपने कार्यकाल में चाहते हुए भी नगर के वार्ड क्रमांक 5, 6 और 7 के लोगों की पेयजल समस्या का निदान नहीं कर सके। इसके अलावा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट स्वीकृति के बाद बजट के अभाव में नहीं बन सका। जूलॉजीकल पार्क का निर्माण, बस स्टैंड निर्माण सहित क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए स्टेडियम का निर्माण न करा सकी। इसके अलावा नगर की विभूतियों एवं चेयरमैनों की मूर्ति स्थापना शान ए तालबेहट पार्क का निर्माण कराया जाना था। एंबुलेंस और फायर टेंडर मीशन की व्यवस्था भी न करा सकें।
कार्यकाल से पूरी तरह से संतुष्ट
तालबेहट। अपने कार्यकाल को लेकर उन्होंने बताया कि वह अपने कार्यकाल से पूरी तरह से संतुष्ट हैं, परंतु कुछ विकास कार्य बजट के अभाव में अधूरे रहने की कसक दिल में रह गई है। भविष्य की रणनीति के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि यदि सामान्य या पिछड़ी सीट आती है तो भारी मतों से चुनाव जीत कर शेष रह गई योजनाओं को पूरा कर फिर नगर की सेवा करना चाहती हूं।