फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बच्चे पहुंच गए, मास्साब नहीं पहुंचे स्कूल

तालबेहट/ ललितपुर । सरकार शिक्षा में सुधार लाने के लिए कितने ही प्रयास कर ले, कुछ अध्यापक लापरवाही करने से फिर भी नहीं चूकते। इसका खुलासा सोमवार को खंड शिक्षाधिकारी विनोद पटैरिया द्वारा किए गए आधा दर्जन विद्यालयों के निरीक्षण से हुआ। बिहारी पुरा में तो एक विद्यालय का पूरा स्टॉफ ही विद्यालय खुलने के दो घंटे बाद भी विद्यालय नहीं पहुंचा। इसके बाद छात्रों को स्वयं खंड शिक्षाधिकारी विनोद पटैरिया ने प्रार्थना कराई। उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को कार्रवाई हेतु विस्तृत रिपोर्ट भेज दी है।
सोमवार को सुबह नौ बजे के लगभग खंड शिक्षाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस पर प्रधानाध्यापक अविनाश बिरथरे सहित पूरा स्टॉफ गैर हाजिर मिला। मौके पर आशा रसोइया एवं बच्चे मौजद मिलें। इस पर उन्होंने स्वयं प्रार्थना करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिहारीपुरा में राखी सिंह 27 जुलाई से गैर हाजिर बताई गई। उनका छुट्टी का कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं मिला। विद्यालय में दूध एवं फल का वितरण काफी समय से नहीं हुआ। प्रधानाध्यापक मिड डे मील, ड्रेस वितरण एवं अन्य रजिस्टर तक नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें