फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून तक पूरी होगी बबीना के 15 गांवों में सिंचाई की परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना के 15 गांवों के लिए सिंचाई सुविधा संबंधी महत्वाकांक्षी परियोजना का जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्देश दिए कि परियोजना जून तक पूर्ण कर ली जाए। यह एकमात्र सिंचाई परियोजना नहीं है, बल्कि क्षेत्र की लाइफ लाइन है।
विज्ञापन

सिंचाई परियोजना से 15 ग्रामों के तीन हजार परिवार लाभान्वित होंगे। साथ ही क्षेत्र का आर्थिक व सामाजिक विकास होगा। क्षेत्र में पलायन भी रुकेगा। उन्होंने मौके पर सिंचाई परियोजना की डिजाइन का निरीक्षण किया और बताया कि सुकुवां-ढुकुवां बांध से जुड़ी सिंचाई परियोजना का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। कैनाल व फीडर का सारा कार्य पूर्ण हो गया, मगर कोविड के कारण परियोजना का कार्य बंद होने से निर्माण बाधित हुआ है। अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड माताटीला अरविंद सचान ने बताया कि इस परियोजना से समस्त ग्रामों में बेतवा नदी पर स्थित ढुकुवां वियर के किलोमीटर 2.00 अपस्ट्रीम में पंप हाउस का निर्माण कर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे बबीना विकासखंड के ग्राम बड़ौरा, बधौरा, घिसौली, बबीना, पुरा, पृथ्वीपुर, नयाखेड़ा, सुकुवां, सिमिरिया, रसीना, मानपुर, कोठी, सेंकर सहित 15 ग्रामों में रबी की फसल में 3200 हेक्टेयर और खरीफ की फसल में 1200 हेक्टेयर की सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। इससे 5240 किसानों को लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान सीडीओ शैलेष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें