अवैध रूप से गेहूं ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त
तालबेहट। अवैध तरीके से ट्रैक्टर में भरकर ले जाया जा रहा अस्सी बोरी गेहूं उपजिलाधिकारी ने पकड़ लिया। चालक गेहूं के कागजात नहीं दिखा सका। इस पर उन्होंने ट्रैक्टर को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
रविवार को उपजिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह क्षेत्र में पोलिग बूथों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान जब वह सुनौरी गांव पहुंचे तो वहां उन्हें एक ट्रैक्टर में अस्सी बोरी गेहूं लदा दिखा। इस पर उन्होंने चालक को रोक कर उस गेंहू के बारे में जानकारी की, परंतु चालक उन्हें न तो संतोषजनक उत्तर दे सका और न ही कोई दस्तावेज दिखा सका। इस पर उन्होंने उस गेंहू को ट्रैक्टर समेत कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
इसके बाद उन्होंने एआरटीओ, पूर्ति निरीक्षक एवं मंडी प्रभारी को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच करने को लिखा। वहीं 30 घंटे बाद भी ट्रैक्टर में रखे माल का कोई दावेदार सामने नहीं आया था।