फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद का रहा मिला जुला असर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटीके खिलाफ बंद का मिलाजुला असर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट (ललितपुर)।
जीएसटी के विरोध में व्यापार मंडल के बंद का नगर में मिलाजुला असर दिखा। व्यापारियों के दो गुट होने के कारण कुछ लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। वहीं, कुछ व्यापारियों ने जीएसटी को सही बताते हुए उसके समर्थन में अपने प्रतिष्ठान खोलें रखें। इस मौके पर पुलिस की गश्त जारी रही।
भारत सरकार द्वारा एक जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू करने के विरोध में कुछ व्यापारी संगठनों द्वारा 30 जून को बाजार बंद का आह्वान किया गया था। नगर में इसके लिए व्यापारियों ने गुरुवार को बारिश के मध्य एक वाहन रैली निकाल कर लोगों को बाजार बंद रखने का संदेश दिया था। शुक्रवार को सुबह नगर के बाजार प्रति दिन की भांति खुले परंतु कुछ व्यापारी नेताओं ने दुकानदारों से संपर्क कर उनके प्रतिष्ठान बंद करा दिए। इसके बाद वही कुछ व्यापारियों ने जीएसटी को सही ठहराते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखने से साफ मना कर दियां। नगर में व्यापारियों के दो गुट होने के कारण बंद का आंशिक असर दिखा। वही कुछ दुकानदारों ने आगे से शटर गिरा कर बगल से दुकानदारी जारी रखी।
विज्ञापन

दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश के बाद कुछ समय के लिए बाजार स्वत: बंद हो गए, परन्तु बारिश के खुलते ही नगर के अधिकांश प्रतिष्ठान पूरी तरह से खुल गए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह, कस्बा प्रभारी गिरीश कुमार यादव पुलिस बल के साथ पूरे समय कस्बे में रहें।
विज्ञापन


बॉक्स में
बारिश ने भी दिया जीएसटी का साथ
तालबेहट (ललितपुर)। दोपहर बाद हुई बारिश ने बाजार बंद करने वालों के सामने नई मुसीबत पैदा कर दी। बारिश के बाद बाजार बंद कराने वाले युवा व्यापारी अपने अपने घर चले गए। इसके बाद व्यापारियों ने बारिश बंद होने के बाद समय व्यतीत न होने पर अपने प्रतिष्ठान खोल लिए। बंद का विरोध कर रहे कुछ व्यापारी नेताओं ने कहा कि बारिश भी जीएसटी के साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें