फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 20 फीसदी ने छोड़ी बीएड काउंसलिंग-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पहले दिन 20 फीसदी ने छोड़ी बीएड काउंसलिंग

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
पहले ही दिन 20 फीसदी छात्र-छात्राओं ने बीएड काउंसलिंग से किनारा कर लिया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षण संस्थान स्थित केंद्र पर पंजीकृत 208 छात्र-छात्राओं में 160 ने ही काउंसलिंग कराई। अब विद्यार्थियों के पास आठ जून तक च्वाइस फिलिंग का मौका है।
बीयू में मंगलवार सुबह दस बजे से काउंसलिंग शुरू हुई। 165 छात्र-छात्राओं ने टोकन लिए। वहीं, 160 ने अपने शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन कराकर फीस जमा की। इसके बाद विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर पर ओटीपी अथवा पिन नंबर आया, जिसके जरिए वह कॉलेज की च्वाइस लॉक कर सकते हैं। जिन छात्र-छात्राओं के फोन नंबर पर ओटीपी अथवा पिन नंबर नहीं आया है, वो upbed.nic की वेबसाइट पर जाकर ‘रिसेंड पिन’ के विकल्प पर क्लिक करने फिर से इसको रिजनरेट कर सकते हैं। बीयू के काउंसलिंग समन्वयक डॉ. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को काउंसलिंग कराई है वो बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक कॉलेज की च्वाइस लॉक भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स..
न शेयर करें पिन, ओटीपी नंबर
काउंसलिंग कराने वाले छात्र-छात्राओं को पिन और ओटीपी नंबर को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। केंद्र के आसपास कॉलेजों के कई एजेंट घूम रहे हैं, जो छात्रों की अहम जानकारियां पता करने में जुटे हैं। छात्र अपना पिन अथवा ओटीपी नंबर किसी को भी नहीं बताएं। अगर किसी साइबर कैफे पर जाकर कॉलेज की च्वाइस भर रहे हैं तो भी ध्यान रखें कि कोई आपका पिन अथवा ओटीपी नंबर न देख ले। अगर किसी को यह नंबर पता चल गया तो वह खुद कॉलेज की च्वाइस भर देगा, फिर छात्र कुछ नहीं कर सकेगा।

- बीयू में पंजीकृत 208 छात्र-छात्राओं में 165 आए
- आठ जून की रात 12 बजे तक भर सकते च्वाइस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें